TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

अनजाने में कीटनाशक पीने से युवती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

On: August 6, 2026 7:12 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में अनजाने में कीटनाशक दवा का सेवन करने से एक युवती की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, राणेर निवासी सोमनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री नेहा शर्मा ने 24 जुलाई की रात गलती से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा पीने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें