TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

इंसुलिन देने से इनकार किया तो होगी सख्त कार्रवाई, RGHS ने जारी किए निर्देश

On: August 26, 2026 5:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के लाभार्थियों को इंसुलिन, बीपी सहित अन्य जीवनरक्षक दवाओं के वितरण में दवा विक्रेता अब किसी तरह की मनमानी नहीं कर सकेंगे। RGHS की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि इंसुलिन की उपलब्धता या वितरण को लेकर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी सूचीबद्ध (एम्पेनल्ड) मेडिकल स्टोर्स को पुराने दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभार्थियों को बिना रुकावट इंसुलिन उपलब्ध कराना होगा। नियमों में बदलाव का झूठा हवाला देकर दवा देने से इनकार करने या वितरण में देरी करने पर संबंधित फार्मेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में काम नहीं करने के कारण 366 फार्मेसी ब्लॉक की जा चुकी हैं। वहीं करीब 4 हजार फार्मेसी RGHS में एम्पेनल्ड हैं। बीकानेर में इनमें 105 फार्मेसी शामिल हैं, लेकिन सक्रिय रूप से करीब 50 फार्मेसी ही काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि डी-एम्पेनल्ड होने से बचने के लिए कुछ निष्क्रिय फार्मेसी भी मजबूरी में बिलिंग कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि RGHS लाभार्थियों को आवश्यक दवाओं के वितरण में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें