बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास घंटाघर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर खादिम खिदमतगार एवं असहाय सेवा संस्थान सोसायटी के सेवादार सोएंब भाई, मो. असलम भाई, अयूब लोदा, मो. जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सेवादारों ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अंकज कुमार (40) पुत्र सहेन्द्र सिंह, निवासी गढ़ी नवाबाद, गढ़ी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।







