बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बाद बीकानेर पश्चिम में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को लेकर पार्टी ने अचानक बड़ा मूवमेंट किया है। भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को एक बस में सवार कर ‘प्रशिक्षण शिविर’ के लिए रवाना किया गया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा के 39 पार्षद प्रत्याशियों में से 38 के बस में सवार होने की खबर है। इनमें महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों को जोधपुर रोड की तरफ ले जाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास खुद सक्रिय नजर आए और प्रत्याशियों की रवानगी में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पहले प्रत्याशियों को पार्टी कार्यालय ले जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में उन्हें प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया गया। राजनीतिक हलकों में इस कदम को चुनाव के बाद भाजपा की रणनीतिक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से इसे प्रशिक्षण शिविर बताया जा रहा है, लेकिन पार्षद प्रत्याशियों को एक साथ शहर से बाहर ले जाने को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
‘प्रशिक्षण शिविर’ के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों की रवानगी, विधायक जेठानंद खुद संभाल रहे मोर्चा!






