TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सफाई कर्मचारियों की कमी से वार्ड 28 में बिगड़ी व्यवस्था, अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की मांग

On: September 25, 2026 1:51 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। वार्ड संख्या 28 में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते प्रभावित हो रही नियमित सफाई व्यवस्था की ओर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 28 में वर्तमान में पर्याप्त सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में नियमित सफाई प्रभावित हो रही है। वार्ड में गंगाशहर का मुख्य बाजार भी आता है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में बाजार सहित पूरे वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। हेमंत कातेला ने निगम आयुक्त से 10 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने के साथ ही कचरा संग्रहण के लिए टैक्सी और ट्रैक्टर नियमित रूप से लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संसाधन मिलने से वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा और आमजन को राहत मिलेगी। ज्ञापन पर निगम आयुक्त ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें