डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, व्यापारी के खाते से 5 लाख रुपए पार

On: June 1, 2026 5:35 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। गंगाशहर के एक व्यापारी साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर पांच लाख रुपए से अधिक की ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके बैंक खाते से महज 20 मिनट के भीतर 5 लाख 5 हजार 968 रुपए निकाल लिए। मामले को लेकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार इंद्रा चौक निवासी चंचल कुमार बोथरा ने शिकायत दी है कि वे गांधी चौक, गंगाशहर में रेडिमेड गारमेंट्स का व्यवसाय करते हैं। 29 मई की शाम करीब 7:30 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। अचानक राशि कटने का संदेश मिलने पर उन्होंने खाते की जानकारी ली, लेकिन तब तक साइबर ठग सक्रिय हो चुके थे।
परिवादी के अनुसार पहले 50 हजार रुपए निकाले गए और इसके बाद करीब 20 मिनट के भीतर खाते से लगातार ट्रांजेक्शन कर पूरा बैलेंस साफ कर दिया गया। रकम निकलने का पता चलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन और साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
साइबर थाना सीओ शालिनी बजाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवादी ने कुछ दिन पहले गूगल पर एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर सर्च किया था। आशंका है कि इसी दौरान किसी फर्जी लिंक या संदिग्ध नंबर के माध्यम से मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई हो, जिसके जरिए साइबर अपराधियों ने खाते तक पहुंच बनाई। हालांकि पूरे मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित बैंकों और एजेंसियों को सूचना देकर ठगी गई राशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें