TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सोलर कंपनियों से कथित वसूली के आरोपों में CI पवन सिंह निलंबित

On: August 26, 2026 10:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। खेजड़ी कटाई, सोलर कंपनियों से कथित अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोपों से जुड़े मामले में राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय ने सीआई पवन सिंह को निलंबित कर दिया है।
पवन सिंह पर सोलर कंपनियों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं, उनके भाई के नाम से संचालित कंपनी में 40 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन की बात भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की बीकानेर और फलोदी क्षेत्र के उन थाना इलाकों में पोस्टिंग रही है, जहां बड़ी संख्या में सोलर प्लांट संचालित हैं। इसी कारण सोलर कंपनियों से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे। पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच और कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, आरोपों की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें