बीकानेर। नगर निगम के उप-महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उप-महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से पार्षद पंकज गहलोत ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से छह पार्षदों ने नामांकन पत्र भरे हैं। कांग्रेस की ओर से नशीम बानो, मनोज बिश्नोई, जावेद खान, अब्दुल वाहिद, छैल सिंह और सपना मारू ने उप-महापौर पद के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव की तस्वीर साफ होगी। कांग्रेस के प्रत्याशियों में से कौन नाम वापस लेता है और अंतिम मुकाबला किन प्रत्याशियों के बीच होता है, यह नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल भाजपा की ओर से पंकज गहलोत का नामांकन और कांग्रेस के छह दावेदारों के मैदान में होने से उप-महापौर चुनाव को लेकर निगम की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।







