बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के अचानक घर से चले जाने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शिव कुमार ने 29 सितंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पुत्री 28 सितंबर की शाम करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से युवती की तलाश करने की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर भी तलाश कर रही है।







