TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर कांग्रेस में फिर घमासान, पूर्व मंत्री और शहर अध्यक्ष में तीखी नोकझोंक, चिरंजीव राव के सामने हाथापाई की नौबत, नेताओं ने किया बीच-बचाव

On: September 30, 2026 2:25 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पंचायती राज चुनाव से पहले बीकानेर कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आने की खबर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी चिरंजीव राव के सामने पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी नोकझोंक होने की बात सामने आई है। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर हाथापाई की नौबत आ गई और मौजूद कांग्रेस नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक के दौरान सिंबल चोरी और कुछ नेताओं को बैठक में नहीं बुलाए जाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते मामला गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार होने लगी। मौके पर मौजूद नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब चिरंजीव राव बीकानेर दौरे पर हैं और आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चुनावी दावेदारों से फीडबैक ले रहे हैं। राव के बीकानेर दौरे में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। घटना ने बीकानेर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, सामने आए घटनाक्रम को लेकर संबंधित नेताओं की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें