TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

रेलवे की सख्ती: बंद फाटक पार किया तो होगी कानूनी कार्रवाई, बीकानेर मंडल ने जारी की चेतावनी

On: July 13, 2026 10:08 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। रेलवे समपार फाटकों पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीकानेर रेल मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद फाटक के नीचे से पैदल, दोपहिया या अन्य वाहन निकालकर रेलवे लाइन पार करना न केवल खतरनाक है, बल्कि रेल अधिनियम, 1989 के तहत दंडनीय अपराध भी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों और आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। समपार फाटकों पर सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि फाटक बंद होने पर किसी भी तरह से लाइन पार करने का प्रयास न करें। रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन के पूरी तरह गुजरने और गेटमैन द्वारा फाटक खोले जाने के बाद ही रेलवे लाइन पार करें। सभी समपार फाटकों पर सुरक्षा संबंधी निर्देश और कानूनी प्रावधान प्रदर्शित किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि कुछ मिनटों का धैर्य रखकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सुरक्षित रेल संचालन में आमजन की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी रेलवे की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें