TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीछवाल पुलिस का नशे पर प्रहार, 66 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

By
On: October 6, 2026 1:06 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच बीछवाल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 66 ग्राम एमडी (MD) बरामद की और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई। बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान संदिग्धों के कब्जे से 66 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रवि घुमरिया और भगवानाराम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें