बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में एक युवती के घर से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह उसकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला।
रिपोर्ट में बताया गया कि एक युवक अपने बहनोई के पास रहता था और युवती से लगातार फोन पर बातचीत करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर महाजन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश करने के साथ ही युवक की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
फोन पर हुई दोस्ती के बाद युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप






