बीकानेर आएंगे रेल मंत्री वैष्णव, बीकानेर को मिलेगी बड़ी सौगात

बीकानेर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर आएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी। जानकारी सामने आयी है कि 21 जून को अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन बीकानेर आएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को बीकानेर दौरे पर आएंगे। वे बीकानेर से साबरमती के लिए रवाना होने वाली नई ट्रेन का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे बीकानेर में ही आयोजित मुख्य समारोह में योग भी करेंगे। रेलवे को अभी तक ट्रेन के लोकार्पण का आधिकारिक समय तो नहीं मिला है, लेकिन रेल मंत्री के आने की पुष्टि हो गई है। उनके इस दौरे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी साथ रहेंगे।
रेल मंत्री वैष्णव साबरमती एक्सप्रेस का लोकार्पण करने के साथ ही डूंगर कॉलेज में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित नाइलिट के सेंटर का दौरा भी करने की उम्मीद। इसके अलावा वे करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले योग समारोह में भी भाग लेंगे। इससे पहले अश्विनी वैष्णव 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पलाना में हुए कार्यक्रम में भाग लेने बीकानेर आए थे।








