TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक को 200 फीट तक घसीटा, दो युवकों की मौत; बाद में ट्रेलर में लगी आग

On: September 22, 2026 9:29 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर/नागौर। नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर अलाय से बीकानेर की ओर कालानाडा के पास सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरे एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रेलर मोटरसाइकिल को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।।मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के मालियाणा निवासी महावीर पुत्र कोजाराम जाट और बुद्धाराम पुत्र चेनाराम जाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ट्रेलर बीकानेर से नागौर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
हादसे के कुछ देर बाद ट्रेलर में लगी आग
दुर्घटना के कुछ देर बाद कोयले से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर के टायरों और आगे के हिस्से में तेज लपटें उठने लगीं। आग विकराल होने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर गोगेलाव टोल की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। वहीं नागौर नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा नोखा से भी एक दमकल टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने की कार्रवाई में सहदेव, साहिल, विक्रम सिंह, सम्पतराम, जितेंद्र, आरिफ, कैलाश और रामनिवास सहित अग्निशमन विभाग के कार्मिकों ने सहयोग किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें