बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, युवती 28 सितंबर को घर से कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पिता ने पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।








