TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर सहित  राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

On: June 25, 2026 11:18 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर सहित  राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने  प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी का असर अब भी बरकरार है।  भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर और श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में एक इंच या उससे अधिक बारिश हुई। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में दिनभर बादल छाए रहे और उमस महसूस की गई।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, बीकानेर में 40.4 डिग्री तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 42 डिग्री, जैसलमेर में 40.7, बीकानेर में 40.4, बाड़मेर में 40.3 और चित्तौड़गढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर जिले में भी अच्छी बारिश
बारिश के आंकड़ों के अनुसार बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 13 मिमी, श्रीडूंगरगढ़ में 21 मिमी और जसरासर में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नागौर के लाडनूं में 47 मिमी, भरतपुर के कामां में 40 मिमी, सीकर के रींगस में 31 मिमी तथा श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान में 26 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें