युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दी जान

On: May 30, 2026 6:42 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

युवक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दी जान
बीकानेर।  मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान निवासी 55 वर्षीय सायरसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर के कमरे में लंबे पतले तौलिए से हूक पर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे उता कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा के बेटे भाई संपत्तसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था व उसका सीकर ईलाज भी चल रहा था। पुलिस एसआई पवन शर्मा उपजिला अस्पताल पहुंचे व शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें