बीकानेर में नौतपा का कहर: पारा 46 डिग्री पार, अगले तीन दिन भारी; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

On: May 30, 2026 6:42 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में नौतपा का कहर: पारा 46 डिग्री पार, अगले तीन दिन भारी; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

बीकानेर। बीकानेर में नौतपा शुरू होने के बाद गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन तो दिन रात को भी गर्म हवाएं झुलसा रही है। मंगलवार को पारा 45 को पार कर गया। ऐसे में देर रात तक गर्म हवाएं जारी रहीं। 26 मई को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन आम जनता पर भारी पडऩे वाले हैं और बुधवार को पारा छलांग लगाकर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नौतपा के दो दिन बीत जाने के बाद भी सूरज के तेवर ठंडे होने के बजाय और तीखे हो गए हैं।
अब तो शहर भट्टी की तरह तपने लगा है। सुबह होने से लेकर देर रात तक बस गर्म हवाएं ही नसीब हो रही है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज बुधवार को पांच दिनों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, कोटा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाड़मेर, हनुमानगढ़, चुरू, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें