बीकनेर: काम करते समय बिल्डिंग से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत

On: May 30, 2026 6:42 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकनेर: काम करते समय बिल्डिंग से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत

बीकानेर। काम करते समय हादसा हो जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के मॉर्डन मार्केट में 26 मई की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे सांवरलाल निवासी सुजानदेसर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश मॉर्डन मार्केट क्षेत्र में बिल्डिंग में काम कर रहे थे। इस दौरान कोटा स्टोन टूट गया। जिसके चलते उसके पिता छठी मंजिल से नीचे गिर गए। नीचे गिरने के चलते उसके पिता को गंभीर चोटें लगी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें