TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

खेत की डिग्गी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

On: June 17, 2026 6:41 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

खेत की डिग्गी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र के चूंटीसरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृतक के चाचा डूंगरराम पुत्र मोहनराम जाट ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही 15 वर्षीय विकास पुत्र किसनाराम जाट की 15 जून को खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि विकास खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी में जा गिरा। गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें