बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

बीकानेर। बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9:05 बजे करणी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-2 पर हुआ। मृतका की पहचान सावित्री देवी पत्नी भूराराम उम्र 70 वर्षीय, निवासी पाबूबारी, बीकानेर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंची। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की मौजूदगी में मृतका को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








