बीकानेर। BDSA बैडमिंटन अकादमी के उभरते खिलाड़ी कपिल राठौड़ ने अंडर-11 वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। कपिल ने सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक अपने दमदार खेल और बेहतरीन रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में कपिल राठौड़ का सामना युवान गोयल से हुआ। कपिल ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 15-11 और 15-5 से जीत लिया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने लक्ष्यित रेवाड़ के खिलाफ कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कपिल ने फाइनल मुकाबला 15-13 और 15-9 से जीतकर अंडर-11 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। कपिल की इस सफलता के पीछे उनके कोच बलमुकुंद पुरोहित और किशन राठौड़ का अहम योगदान रहा। दोनों कोच के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से कपिल के खेल में लगातार निखार आ रहा है। कपिल की इस उपलब्धि से BDSA बैडमिंटन अकादमी में खुशी का माहौल है। कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीतने वाले कपिल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी सफलता से अकादमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।













