बीकानेर। दीपावली के दौरान जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के मुरलीधर चौक क्षेत्र में दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 हजार 490 रुपए की नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश सेवग, पुरुषोत्तम शर्मा, देवाशीष शर्मा, हुसैन अली, देव सेवग, योगेश पुरोहित, उमाशंकर शर्मा और राजेश शामिल हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










