TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में IAS स्नेहल नाना को शिक्षा विभाग की बड़ी जिम्मेदारी, कई पदों का मिला अतिरिक्त प्रभार

By
On: November 20, 2026 11:28 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी स्नेहल नाना धाईगुड़े को शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग (A-1) ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के मुताबिक, स्नेहल नाना धाईगुड़े को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद के साथ समग्र शिक्षा अभियान (SMSA) के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (सीनियर) का कार्यभार भी दिया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा विभाग तथा पंचायती राज विभाग (प्रारंभिक शिक्षा) के निदेशक पद का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
स्नेहल नाना धाईगुड़े अपने वर्तमान पदों की जिम्मेदारियों के साथ इन सभी अतिरिक्त पदों का कार्यभार आगामी आदेश तक संभालेंगी। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक सूचना भेज दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बीकानेर में शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें