नोखा। नोखा के रोड़ा रोड स्थित कालिका माता मंदिर के पास एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। 38 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करनाराम लखारा (38) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है।








