बीकानेर: खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, व्यापारियों ने किया स्वागत
बीकानेर। खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इन पदों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि और समय दोपहर 3 बजे निर्धारित था।
निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए शिव सिंह शेखावत, सचिव पद के लिए मनीष कामरा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश पोपली ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अन्य किसी व्यापारी द्वारा किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके तहत शिव सिंह शेखावत को अध्यक्ष, मनीष कामरा को सचिव एवं योगेश पोपली को कोषाध्यक्ष पद पर वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में खजांची मार्केट परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां व्यापारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी, चंदर, महेंद्र समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।





