TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बज्जू में भीषण तूफान का कहर: बिजली के पोल गिरे, सोलर प्लांट क्षतिग्रस्त, किसानों को लाखों का नुकसान

On: June 26, 2026 10:59 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बज्जू में भीषण तूफान का कहर: बिजली के पोल गिरे, सोलर प्लांट क्षतिग्रस्त, किसानों को लाखों का नुकसान
बीकानेर | बज्जू
बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में 12 जून की रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। बरसलपुर, भूरासर सहित आसपास के कई गांवों में तेज हवाओं के चलते बिजली के पोल गिर गए, जिससे कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने से ग्रामीणों को पेयजल, सिंचाई और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिला। खेतों में स्थापित सोलर प्लांट, सोलर पैनल और उनके स्ट्रक्चर तेज हवाओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर सोलर पैनल उड़ गए और लोहे के ढांचे टूटकर बिखर गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराया जाए, नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार आ रही तेज आंधियों के कारण पश्चिमी राजस्थान में किसानों और ग्रामीणों को बार-बार भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें