TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, समाजसेवा के योगदान को किया याद

On: September 26, 2026 5:17 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। समाजसेवी पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जस्सूसर गेट के बाहर स्थित गोकुल धाम भवन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने पं. पारीक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. लक्ष्मीनारायण पारीक के पुत्र दीपक पारीक एवं रवि पारीक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ चित्र पर तिलक करने से हुई। इसके बाद पारीक समाज के अध्यक्ष भंवरलाल पारीक, छः न्याति समाज के पाराशर नारायण शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभा में पूर्व पार्षद शिव कुमार पांडिया, सुशील ब्यास, भाजपा नेता कैलाश पारीक, वंदे मातरम् मंच के राजकुमार पारीक, पारीक ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद तिवाड़ी, गिरिराज पारीक, कर्मचारी महासंघ BMS के पूर्व सचिव जितेंद्र पारीक, पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष, हरी पारीक, एडवोकेट विजय पारीक, अमन चैन पारीक, समाजसेवी हुक्मचंद पांडिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. लक्ष्मीनारायण पारीक के समाजसेवा से जुड़े कार्यों और समाज के उत्थान के प्रति उनकी सोच को याद किया। भंवरलाल पारीक एवं यशपाल गहलोत ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
पं. लक्ष्मीनारायण पारीक के पुत्र दीपक पारीक ने कहा कि उनके पिता ने परिवार को हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज के विकास के लिए कार्य करने तथा ईमानदारी और सद्भावना के मार्ग पर चलने की सीख दी। परिवार आज भी उनके बताए सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। सभा के दौरान पं. पारीक के पौत्र कृष्ण पारीक ने दादाजी की स्मृति में भावपूर्ण चार पंक्तियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में रवि पारीक ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपने पिता पं. लक्ष्मीनारायण पारीक को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें