TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, POP से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, चालक घायल

On: September 26, 2026 1:26 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़–सरदारशहर स्टेट हाईवे-6 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जेतासर के पास इंडस्ट्रियल एरिया के सामने पीओपी के कट्टों से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे। ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
राहगीरों के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हुआ, जिसके बाद वह सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान ट्रेलर किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें