बीकानेर, 26 सितंबर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) झुंझुनूं ने जून 2026 में आयोजित सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के भर्ती रैली के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एआरओ झुंझुनूं के नोडल क्षेत्र में बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं। इन जिलों के पात्र एवं शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब और कहां होगी भर्ती रैली?
एआरओ झुंझुनूं के अधिकारी कर्नल अंकुर कुमार के अनुसार, अग्निवीर क्लर्क पद के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक सीकर में आयोजित होगी।
वहीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणियों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग तिथि, समय और स्थान को ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती स्थल पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र लेकर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, ताकि तकनीकी समस्या होने पर परेशानी से बचा जा सके।
एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकता है।
मीडिया संपर्क: सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ), झुंझुनूं
फोन: 01592-250192, 01592-295614
ई-मेल: arojhunjhunu@gmail.com







