
बीकानेर: नशे के आदि व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान नशे के आादि व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पुंदलसर में 28 जून की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई राजुराम ने रिपोर्ट दी है
परिवादी ने बताया कि उसका भाई चुनाराम जो कि मानसिक रूप से परेशान और विक्षिप्त था और नशे का आदि था। परिवादी ने बताया कि वह घर पर अकेला रहता था 28 जून को शाम के समय उसके भाई चुनाराम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुीिलस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।









