TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

On: June 30, 2026 8:01 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोतीगढ़ निवासी अलताफ हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 जून को सेक्टर-7 सी-1 क्षेत्र में पवनपुरी नागणेची मंदिर से रेलवे फाटक की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज गति से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से पीड़ित संभल भी नहीं पाया।

घटना के बाद पीड़ित ने जेएनवीसी थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजाराम को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें