TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के इस बाइपास रेलवे फाटक 2 अगस्त रात 9 बजे तक रहेगा बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

On: July 30, 2026 5:37 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। रेल मंडल बीकानेर के लालगढ़–सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 147 (कानासर बाइपास) को अनुरक्षण कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यह फाटक 2 अगस्त की रात 9 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान वाहन चालकों से फाटक संख्या C-148A तथा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र मार्ग होते हुए एनएच-62 सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
साथ ही रेलवे एवं जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों और जारी निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है, ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके। यात्रियों और वाहन चालकों से अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें