TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में एमडी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 71.84 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

On: August 27, 2026 1:20 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। चुनावी माहौल के बीच जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 71.84 ग्राम एमडी बरामद की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवबाड़ी निवासी 30 वर्षीय सनी खटोड़ पुत्र आशाराम कुम्हार तथा हाल मोहता सराय, गंगाशहर निवासी 34 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी पार्टनरशिप में मादक पदार्थ की तस्करी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी एमडी नोखा के किसी तस्कर से लेकर आए थे। सनी पहले शिवबाड़ी मंदिर के सामने चाय बेचता था, जबकि सद्दाम पेंटर का काम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव से मिले इनपुट के आधार पर की गई। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसआई सुशीला मीणा मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ सदर आकांक्षा गोदारा के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब एमडी सप्लाई करने वाले तस्कर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें