TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजस्थान का परचम, काव्या-भानु की जोड़ी बनी चैंपियन

On: September 7, 2026 7:40 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

भीलवाड़ा। योनेक्स सनराइज नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। काव्या स्वामी और भानु प्रताप सिंह चौहान की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में राजस्थान की जोड़ी ने हिमाचल प्रदेश की शिवांश राणा और गरिमा वर्मा की जोड़ी को सीधे दो गेम में 15-12, 15-5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में राजस्थान की काव्या स्वामी और भानु प्रताप सिंह चौहान के सामने अनन्या और चैतन्या सेहरावत की चुनौती थी। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। राजस्थान की जोड़ी ने दबाव के बीच शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए 15-13, 11-15, 15-12 से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ काव्या और भानु ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर राजस्थान को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव के.के. शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। काव्या स्वामी और भानु प्रताप सिंह चौहान की यह सफलता प्रदेश के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें