बीकानेर। पुग़ल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के चलते एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अमरपुरा निवासी 46 वर्षीय परिवादी ने बताया कि बस नंबर RJ07PB6947 के चालक विक्रम सिंह पुत्र छोटू सिंह निवासी रामपुरा ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुग़ल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
रफ्तार बनी मौत का कारण! बस की टक्कर से व्यक्ति की दर्दनाक मौत







