TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार

On: September 12, 2026 1:43 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा चली। बारिश और मौसम में बदलाव के चलते जयपुर, दौसा समेत कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। क्षेत्र के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ऐसे में बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर, जालोर और बाड़मेर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल गर्मी और उमस का असर जारी रहने की संभावना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें