TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

तारक मेहता के लाइव क्विज में सुजानगढ़ का जलवा, ज्योति लड्ढा का परिवार बना विजेता

On: September 24, 2026 5:13 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सुजानगढ़। लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 18वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज में सुजानगढ़ के एक परिवार ने अपनी जगह बनाई है। ज्योति राजकुमार लड्ढा और उनका परिवार इस क्विज के विजेता परिवारों में शामिल हुआ है। सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स की ओर से आयोजित यह क्विज 1 से 21 अगस्त तक ‘टीएमकेओसी क्लब हाउस’ ऐप पर लाइव हुआ। इसमें देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लेकर शो, उसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी से जुड़े सवालों का जवाब दिया। विजेताओं के लिए इस बार पुरस्कार भी खास रखा गया है। 18 से अधिक विजेता परिवारों को मुंबई स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के चर्चित सेट पर जाने का अवसर मिलेगा। यहां विजेता परिवार शो की शूटिंग को करीब से देख सकेंगे और कलाकारों के साथ 18वीं वर्षगांठ के जश्न का हिस्सा बनेंगे। शो के क्रिएटर एवं प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दर्शकों की प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा कि क्विज के दौरान देशभर के परिवारों का जुड़ना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि दर्शकों के उत्साह को देखते हुए गोकुलधाम सोसाइटी की यात्रा का मौका पाने वाले परिवारों की संख्या मूल योजना से बढ़ाई गई है।

वहीं, सोनी सब के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवणकर ने कहा कि क्विज की शानदार भागीदारी ने शो और दर्शकों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को दिखाया है।क्विज के विजेताओं के नाम लगातार घोषित किए जा रहे हैं। पूरी विजेता सूची टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर भी साझा की जाएगी। चयनित परिवारों से आगे की प्रक्रिया के लिए शो की टीम सीधे संपर्क करेगी। सुजानगढ़ के ज्योति राजकुमार लड्ढा परिवार के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि अब उन्हें टीवी पर देखी जाने वाली गोकुलधाम सोसाइटी को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें