TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर नगर निगम में नई टीम ने संभाली कमान: मेयर कल्ला बोले- चुनाव खत्म, अब मिलकर बनाएंगे बीकानेर को बेस्ट सिटी

On: September 24, 2026 3:48 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में गुरुवार से नई टीम ने औपचारिक रूप से कमान संभाल ली। नवनिर्वाचित महापौर अनिल कल्ला ने मुहूर्त के अनुसार दोपहर सवा 12 बजे पदभार ग्रहण किया। वहीं भाजपा के पंकज गहलोत ने दोपहर बाद उपमहापौर के रूप में अपना कार्यभार संभाला।पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर अनिल कल्ला ने शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में कल्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा होती है, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य शहर का विकास होना चाहिए। कल्ला ने कहा, “मैं पक्ष और विपक्ष दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। साथ रहकर काम करेंगे तो बीकानेर को बेस्ट सिटी बना सकते हैं।”

“प्यार से मांगोगे तो शहद दूंगा, वरना काट लूंगा” : पदभार ग्रहण के दौरान अनिल कल्ला अपने चिर-परिचित अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं मधुमक्खी हूं, प्यार से मांगोगे तो शहद दूंगा, वरना काट लूंगा।” उनका यह बयान समारोह में चर्चा का विषय बन गया।

कांग्रेस के दिग्गज रहे मौजूद : महापौर के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, कोलायत विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व विधायक गोविंदराम मेघवाल और वीरेंद्र बेनीवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला, मनोज व्यास और सुरेश व्यास भी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। समारोह का संचालन कांग्रेस नेता विनय हर्ष ने किया।

भाजपा के पंकज गहलोत ने संभाला उपमहापौर का पद

दोपहर बाद नगर निगम में भाजपा के पंकज गहलोत ने उपमहापौर का कार्यभार संभाला। उनके पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत, मोहन सुराणा, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महावीर रांका, शशि शर्मा और श्याम सिंह हाडला सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। महापौर और उपमहापौर के पदभार ग्रहण के साथ ही अब नगर निगम की नई पारी शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों से चुने गए महापौर और उपमहापौर के बीच तालमेल तथा शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर निगम की आगामी कार्यप्रणाली पर नजर रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें