बीकानेर। जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट में बीकानेर के युवा खिलाड़ी प्रियांश खत्री ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रियांश ने टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
प्रियांश के इस प्रदर्शन से उनके परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अब प्रियांश की नजरें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर हैं। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उनके हौसले बुलंद हैं और वे राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रियांश को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







