बीकानेर। बैंक ग्राहकों के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 26 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
तिथिवार बैंक बंद रहने की स्थिति
26 सितंबर: चौथा शनिवार
27 सितंबर: रविवार
28 सितंबर: बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल
29 सितंबर: हड़ताल का दूसरा दिन
30 सितंबर: हड़ताल का तीसरा दिन
हड़ताल का असर खास तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं पर पड़ सकता है।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी विकल्प
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM/ADWM, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, किसी विशेष सेवा की उपलब्धता बैंक और तकनीकी व्यवस्था के अनुसार अलग हो सकती है।







