TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में कल जलापूर्ति रहेगी बाधित

On: September 29, 2026 12:43 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 29 सितंबर। जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य 30 सितंबर को किया जाएगा। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता श्री जितेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य सुबह 9 से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से लाभान्वित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्य के चलते नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती तथा रामपुरा बस्ती सहित संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें