बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खारा-जामसर निवासी चेतनराम पुत्र नारायणराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई देवीलाल मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वाहन नंबर RJ50 GA 0719 के चालक ने वाहन को गफलत एवं लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर BNS की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।








