TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

अरजनसर-पल्लू हाईवे पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 3 टैंकरों से 1.20 लाख लीटर स्प्रिट जब्त

On: September 30, 2026 3:50 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

महाजन। आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद की है। जैतपुर के पास की गई इस कार्रवाई में विभाग ने तीन टैंकरों को पकड़ा, जिनमें करीब 1 लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट भरी हुई थी। मौके से करीब 600 लीटर अतिरिक्त स्प्रिट भी ड्रमों में बरामद की गई। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को हाईवे किनारे स्प्रिट से भरे टैंकर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने जैतपुर के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग टैंकरों से ड्रमों में स्प्रिट निकालते हुए पाए गए। तलाशी लेने पर तीनों टैंकरों में करीब 40-40 हजार लीटर स्प्रिट मिली। पूछताछ में सामने आया कि स्प्रिट को पंजाब से टैंकरों में भरकर सुजानपुर के रास्ते गुजरात के सिधपुर-पाटन क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ आबकारी थाना लूणकरणसर में राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 16/54 एवं 54ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग अब जब्त स्प्रिट की सप्लाई और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क के संबंध में जांच कर रहा है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बीकानेर जोन मनीषा लेघा के आदेश और उपायुक्त आबकारी निरोधक दल पोमाराम रोहिण के निर्देशन में की गई। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी एवं सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूणकरणसर आबकारी थाने के प्रहराधिकारी भगाराम ईनाणियां ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में खाजूवाला आबकारी थाने के प्रहराधिकारी जयदयाल का भी सहयोग रहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें