बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत सदर पुलिस टीम गंगानगर चौराहे से भुट्टों के चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक साहिल उर्फ मोनू को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7.48 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।







