TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के सुमित तेजी ने रचा नया मुकाम, राजस्थान की अंडर-19 टीम में बनाई जगह

By
On: October 2, 2026 6:07 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी सुमित तेजी ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुमित का चयन बीसीसीआई की अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में हुआ है। इस चयन के साथ सुमित को राज्य स्तर पर अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मौका मिला है।
राजस्थान अंडर-19 टीम के मुकाबले 8 अक्टूबर से राजकोट में शुरू होंगे। राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल सुमित तेजी का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ होगा।
सुमित के चयन की खबर मिलते ही बीकानेर के क्रिकेट और खेल जगत में खुशी की लहर है। खेलप्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने सुमित को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
बीकानेर के इस युवा क्रिकेटर से अब राजस्थान को भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें