बीकानेर। EWS आरक्षण की विसंगतियों के समाधान को लेकर अभियान चला रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी 5 अक्टूबर को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और EWS आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाटी सुबह 9:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10:15 बजे कालू और 11:15 बजे लूणकरणसर में स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है।
दोपहर 2 बजे करनी माता मंदिर, आडम मोड़ा, मोतीगढ़ में स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 5 बजे पुगल फांटा, बीकानेर, 5:15 बजे गोकुल सर्किल-नत्थूसर गेट, 6 बजे रोडवेज तथा शाम 7 बजे जूनागढ़ में स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अभियान के तहत EWS आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर लोगों के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। भाटी के दौरे को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
5 अक्टूबर को बीकानेर में रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा दौरा, इन जगहों पर होगा जोरदार स्वागत







