बीकानेर। विद्युत तंत्र में पेड़ों की छंटाई एवं विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार, 3 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक
कल्ला कोठी एवं मुरलीधर व्यास चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक
सेंट एनएन स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती, मोहर्रम चौकी के पास सर्वोदय बस्ती, सिलवटों की मस्जिद, मनोज दाल मिल के पास सर्वोदय बस्ती, कृपाल भारी मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती, गुलशन राजा मस्जिद के पास सर्वोदय बस्ती, साहिल जनरल स्टोर के पास तथा उसके पीछे का सर्वोदय बस्ती क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय से पहले निपटाने की अपील की है।
शनिवार को बीकानेर के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 7 से 11 बजे तक कटौती







