बीकानेर: मशीन में हाथ फंसने से 19 वर्षीय युवक की मौत

On: May 16, 2026 11:30 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: मशीन में हाथ फंसने से 19 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बजरी प्लांट पर कार्यरत युवक की मौत हो गई। हादसा बजरी वॉशिंग मशीन में हाथ फंसने के कारण हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक ने पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार धनवाड़ा बिजोलिया निवासी राजूलाल रवाणा राजपूत ने गजनेर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके चाचा का लड़का मनोहरलाल हाडला स्थित सूर्यभान सिंह के बजरी प्लांट पर काम करता था।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्लांट पर बजरी वॉशिंग मशीन चल रही थी और मनोहरलाल मशीन के नीचे से बजरी हटाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन के फटे में फंस गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग घायल युवक को तुरंत पीबीएम ट्रॉमा सेंटर बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोपहर करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें